वोटिंग की पिच पर जमकर खेल रहीं महिलाएं
नई दिल्ली । रैलियों और घर-घर जाकर वोट मांगने में मुखर होती महिलाएं मतदान की पिच पर भी आगे नजर आ रही हैं। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होते ही बूथों पर महिलाएं पुरुषों से पहले पहुंच गईं। कहा जाता है कि महिलाएं पहले घर का काम समाप्त करती हैं, उसके बाद मतदान के लिए निकलती हैं, लेकिन इस बार महिलाओं में मतदान के प्रति भारी उत्साह नजर आ रहा है। सुबह से ही बूथों पर महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा नजर आई। महिलाओं का मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए इस बार जिले में कुल सात पिंक बूथ बनाए गए हैं। यही कारण है कि 18 वर्ष की युवती से लेकर 80 वर्ष की वृद्धा भी परिवार सहित मतदान करने पहुंचीं। सेक्टर-128 क्षेत्र के गांव शाहपुर गोवर्धनपुर में मतदान करने पहुंचीं सुशीला ने कहा कि मतदान सबका अधिकार है। शहर और देहात में भी महिलाएं बूथों पर नजर आईं। ग्रेटर नोएडा तिलपता स्थित भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में मतदान के लिए पहुंची महिलाएं वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाती हुई।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पुडुचेरी पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त
Supreme Court of India सख्त, CJI बोले- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं
Uttar Pradesh में बीएसपी विधायक के आवास पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
Indore में अंडरग्राउंड मेट्रो की तैयारी तेज, अप्रैल-मई से शुरू होगी खुदाई