आतंकी पन्नू ने दी भारत और इंग्लैंड का मैच रद्द करने की धमकी
नई दिल्ली । अमेरिका में रहने वाले आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा यहां भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच को बाधित करने की धमकी देने के बाद रांची में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गृह मंत्रालय द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए पन्नू ने सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक वीडियो के माध्यम से प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से मैच को बाधित करने की अपील की है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से यहां जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में शुरू होगा। इंग्लैंड की टीम मंगलवार को यहां पहुंच गई है। गुरुपतवंत सिंह पन्नू ने भारत और इंग्लैंड की टीम को रांची में मैच रद्द करने की धमकी दी है। उसने मैच रद्द करने के लिए भाकपा (माओवादी) से व्यवधान पैदा करने का आग्रह किया है।
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनजातीय अंचल के विकास में खेत और किसान की अच्छी सेहत जरूरी : राज्यपाल पटेल
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर