बजट सत्र में गूंजेगा सौरभ शर्मा का मुद्दा
भोपाल । मप्र में बजट सत्र की तैयारियां शुरू कर दी गई है। सत्र 10 मार्च से शुरू होगा और 24 मार्च चलेगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, 12 मार्च को सदन में बजट पेश करेंगे। वहीं कांग्रेस ने भी भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरने के लिए खास रणनीति बनाई है। कांग्रेस सौरभ शर्मा का मुद्दा विधानसभा में उठाएगी।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जनता की गाढ़ी कमाई में भ्रष्टाचार हुआ है, ऐसे में अहम विधानसभा में सौरभ शर्मा मामले को उठाएंगे। इसके साथ ही एक साल से अधिक का समय सरकार बने हो गया है, लेकिन वादे पूरे नहीं हुए। वादे पूरे करने को लेकर भी सरकार को सदन में घेरेंगे। यूनियन कार्बाइड कचरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पीथमपुर की जमीन को सरकार भू माफिया को बेचना चाहती है। इसलिए वहां पर कचरा नष्ट किया जा रहा है, ताकि वहां के लोग अपनी जमीन बेचकर चले जाएं। इंदौर बीआरटीएस के हटाए जाने पर भी नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को आगामी हालातों को देखते हुए प्रोजेक्ट बनाना चाहिए। लेकिन सरकार हर प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार करती है। उन्होंने कहा कि जब तक किसी प्रोजेक्ट को खत्म नहीं करेंगे तो, नए प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार करने का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए इंदौर का बीआरटीएस तोड़ा जा रहा है।
Manasa में नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
राशन कार्ड e-KYC जरूरी, घर बैठे फोन से करें प्रक्रिया
रायपुर के काजी आरिफ अली को वक्फ बोर्ड ने किया बर्खास्त
सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा