बदल गया रिजर्वेशन का नियम, यात्रियों को मिली बड़ी राहत, जानें डिटेल
रेलवे बोर्ड ने टिकट बुकिंग के नियम में नया संशोधन किया है। अब तक कोई भी यात्री को अपनी यात्रा के 120 दिन पहले टिकटों की बुकिंग कराने की सुविधा मिलती थी। रेलवे बोर्ड ने इस समय अवधि को घटाकर आधी यानि 60 दिन कर दी है। रेलवे बोर्ड के निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग) संजय मूनचा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
कब से होंगे नए नियम लागू?
जारी आदेश के तहत यात्रियों को 31 अक्टूबर 2024 तक यात्रा के 120 दिन टिकट बुकिंग कराने की सुविधा मिलती रहेगी। नई व्यवस्था एक नवंबर 2024 से प्रभावी होगी। हालांकि विदेशों से आने वाले टूरिस्टों के लिए यह नियम मान्य नहीं होगा।
इन ट्रेनों के लिए पुराने नियम लागू रहेंगे
वे यात्रा के 365 दिन पहले अपने टिकटों की बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा पूर्व में बुकिंग कराए गए टिकट को यदि रद कराया जाता है तो उसे भी 60 दिन पहले रद कराया जा सकता है। वहीं, ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस के नियम पूर्ववत: ही रहेंगे। इसमें किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
ग्वालियर में सेवानिवृत्त कर्मचारी पर गंभीर आरोप, बैकडेट में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर का मामला
सुप्रीम कोर्ट ने सोम डिस्टिलरीज को नहीं दी तत्काल राहत, मामला फिर हाई कोर्ट के पाले में, 18 मार्च तक जवाब दाखिल करने का निर्देश, 20 मार्च को हाई कोर्ट करेगा अंतरिम राहत पर फैसला
रतलाम: मीजल्स से 9 वर्षीय बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देने में लगाई पांच दिन
NH-39 पर सड़क धंसने से राहगीर परेशान, सुरंग जैसी खाई बनी बड़ा खतरा
Vir Das ने बताया भारत में क्यों नहीं हो सकती ऑस्कर जैसी अवॉर्ड होस्टिंग