पाकिस्तानी संसद में चूहों का आतंक
लाहौर। संसद में चूहे की समस्या से निजात पाने के लिए पाकिस्तान सरकार ने शिकारी बिल्लियां तैनात करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की कैपिटल डेवलपमेंट अथॉरिटी ने इसके लिए 12 लाख रुपए का बजट आवंटित किया है। दरअसल संसद के अंदर बड़ी तादाद में चूहे आ गए हैं। वे सीनेट और नेशनल असेंबली के कई विभागों में बड़ी तादाद में अपनी आबादी बढ़ा चुके हैं। रिपोर्ट के मुताबिक चूहों ने संसद की कई जरूरी और गोपनीय फाइलों को कुतर कर बर्बाद कर दिया है। वे कम्प्यूटर के तार को काट कर उन्हें नुकसान पहुंचा रहे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 मार्च 2026)
छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की पहल — देशभर के टूर ऑपरेटरों ने देखी छत्तीसगढ़ की अनोखी झलक
शिवराज का संसद में सवाल: कांग्रेस के उन विभूतियों के नाम पर क्यों नहीं हुई कोई योजना?
प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली जिंदगी, कच्चे घर से पक्के मकान तक पहुंचा सपना