प्रियंका गांधी ने हिमाचल प्रदेश में जनसभा को किया संबोधित
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित ढालपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दाैरान उन्होंने भाजपा व मोदी सरकार पर जमकर सियासी निशाना साधा।प्रियंका गांधी ने रघुनाथ, बिजली महादेव और अठारह करडू की जय से भाषण की शुरुआत की। कहा कि जनता देश और लोकतंत्र में सर्वोपरि है। कहा कि पार्टी की सहायता के लिए विक्रमादित्य पीछे नहीं हटे और अब सांसद बनकर जिम्मेदारी को बखूबी से निभाएंगे। प्रियंका ने कहा कि देश के अंदर 45 साल में सबसे अधिक बेरोजगारी है। यह सब मोदी सरकार की नीतियों से हुआ है।कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में रोजगार बनने का काम लगभग ठप हो गया। 70 करोड़ युवा बेरोजगार हैं। इसके लिए जरूरी है कि भाजपा की नीतियों को बदला जाएगा। भाजपा की नीतियों ने छोटे कारोबारियों, पर्यटन को बहुत नुकसान पहुंचाया है। नोटबंदी और जीएसटी से और भी नुकसान हुआ है। खरबपति मित्रों को फायदा दिया जा रहा है।
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम