राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने साइना नेहवाल के साथ खेला बैडमिंटन
राष्ट्रपति दौपदी मुर्मु ने बुधवार को ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में दोनों ने बैडमिंटन खेला। 66 वर्षीय दौपदी मुर्मु ने खेल के दौरान कई बेहतरीन शॉट लगाए।
उन्होंने स्मैश शॉट भी लगाए। उनकी कौशल को देखकर साइना नेहवाल भी हैरान रह गईं। दोनों के बीच बैडमिंटन मुकाबले का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
बैडमिंटन में भारतीय महिला खिलाड़ी निभा रहीं अहम योगदान: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति भवन के एक्स हैंडल पर खेल की कुछ तस्वीरों पर शेयर की गई। वहीं, एक पोस्ट में लिखा गया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन की दुनिया में एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरने के अनुरूप है, जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही हैं।
पद्म पुरस्कार विजेताओं की ‘उनकी कहानी-मेरी कहानी’ व्याख्यान श्रृंखला के भाग के रूप में, पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित, एक प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी सुश्री साइना नेहवाल कल राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में एक व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी।
#WATCH राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में शीर्ष शटलर साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला।
ये मेरे लिए सम्मान की बात...
साइना नेहवाल ने भी राष्ट्रपति के साथ खेलने के लिए मिले मौके पर खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "भारत के राष्ट्रपति के साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह मेरे जीवन का कितना यादगार दिन है। मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए राष्ट्रपति जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल