रायपुर में LPG सिलेंडर को लेकर हाहाकार, ऑनलाइन सिस्टम ठप
रायपुर। में LPG सिलेंडर को लेकर हाहाकार मच गया है. हर दिन 3 हजार से ज्यादा बुकिंग होने के कारण ऑनलाइन सिस्टम ठप हो गया है. हालात ऐसे हो गए हैं कि नए सिलेंडर की बुकिंग अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है. कंपनियों ने इसके लिए निर्देश भी जारी कर दिए हैं. इसके अलावा प्रशासन ने जमाखोरी और कालाबाजारी पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश भर में 741 सिलेंडर जब्त किए हैं. इनमें रायपुर में 392 और बिलासपुर में 130 सिलेंडर प्रशासन ने जब्त किए हैं।
सप्लाई व्यवस्था सुधारने के लिए मॉनिटरिंग कमेटी का गठन
सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है. यह कमेटी सिलेंडर की आपूर्ति, वितरण और बुकिंग व्यवस्था पर लगातार नजर रखेगी, ताकि लोगों को समय पर गैस सिलेंडर मिल सके और सिस्टम में आई गड़बड़ियों को जल्द ठीक किया जा सके।
1500 से 2000 रुपये में बेचने की शिकायतें
इधर घरेलू LPG सिलेंडर को 1500 से 2000 रुपये तक में बेचने की शिकायतें भी सामने आई हैं. कई जगह कालाबाजारी की भी जानकारी मिली है, जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है और जमाखोरी तथा अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव