बदमाशों ने साइड न देने पर डिलीवरी बॉय को चाकू मारा
नई दिल्ली । यहां मोती नगर में साइड न देने का आरोप लगाकर बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार जोमैटो के डिलिवरी बॉय रवि गुप्ता पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराकर गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस के अनुसार गांव सिकरोली, बदायूं निवासी रवि गुप्ता भारत विहार में रहते हैं। वह जोमैटो के लिए फूड डिलिवरी करते हैं। पीड़ित ने बताया कि 7 फरवरी की रात 3 बजे वह स्कूटी से मोती नगर में डिलिवरी करने के लिए आ रहे थे। कर्मपुरा लालबत्ती के बाद 3 युवकों ने साइड ने देने की बात कहकर उन्हे चाकू मार दिया।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान वायरल,चार बच्चे पैदा करने की अपील पर गरमाई सियासत
भोपाल से झारखंड के लिए दो नई ट्रेनों की सौगात
कर्नाटक में अजीब अर्जी से गांव में मचा हड़कंप
दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर व्यक्ति की मौत से हड़कंप
गाजियाबाद की फैक्टरी में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप