कन्हैया कुमार का बीजेपी पर निशाना
नई दिल्ली । उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार चुनावी रंग में रंग चुके हैं। उन्होंने को भगवान श्रीकृष्ण का जिक्र करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। कन्हैया कुमार ने स्पीच का एडिटेड वीडियो शेयर करते हुए कहा मेरा नाम कन्हैया है और भगवान कृष्ण का जन्म जेल में हुआ था। आपने हमें जेल में डाला। आप इस देश के विपक्ष के मुंह पर ताला लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कृष्ण जेल में पैदा हुए, चाहते तो सत्ता की तानाशाही के सामने झुककर मामा कंस के दरबार में अपने लिए एक सीट पक्की कर लेते, लेकिन भगवान प्रभु श्रीकृष्ण ने कंस के दरबार में जाना स्वीकार नहीं किया। गोकुलवाशियों का गाय चराना स्वीकार किया। भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में हुआ और मुझे जेल में डाला गया। मेरा नाम कन्हैया है, भगवान कृष्ण के आदर्शों पर चलते हुए तानाशाही से लड़ता रहूँगा। सही के साथ और ग़लत के खिलाफ खड़ा होकर मैं मरते दम तक उस धर्म की रक्षा करूँगा जो मुझे भगवान कृष्ण से मिला है।
Raipur में ट्रैफिक पुलिस लागू करने जा रही ‘लेफ्ट टर्न फ्री’ नियम, रोज लगने वाले जाम से मिलेगी राहत
Madhya Pradesh में IVF-सरोगेसी के नाम पर सनसनीखेज वारदात
Himachal Pradesh: 25 दिन की छुट्टी लेना IPS अदिति सिंह को पड़ा भारी, DGP ने लिया बड़ा एक्शन
AI से किशोर का वीडियो बनाकर माता-पिता को दी धमकी, कहा-गला काटकर मार देंगे; एक लाख वसूले
CG News: सरकारी स्कूलों में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल, जानें कब से शुरू होगी परीक्षाएं