ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक पर सवार मासूम की मौत, दो लोग हुए घायल
बैतूल । बैतूल में ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बाइक को टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार भीम पाटनकर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बारवीं थाना सांईखेड़ा अपने दो बच्चे हिमांशी (3) और गौतम (6) के साथ बच्चों के मामा के घर गुड़ी गया हुआ था और वहां से परिजनों से मिलने के बाद अपने घर ग्राम बारवीं वापस आ रहा था। तभी रास्ते में रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने अचानक ही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो बच्चे और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
फरार हो गया ट्रैक्टर चालक
परिजनों ने बताया है की घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अपना ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं ट्रैक्टर चालक शराब के नशे में भी था। राहगीरों ने इसकी सूचना तत्काल 108 एंबुलेंस को दी, तभी मौके पर एंबुलेंस पहुंची और तीनों ही घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद हिमांशी पाटनकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिलेस्पी के बयान से फिर उड़ा पाकिस्तान सुपर लीग का मजाक
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों के ई-टेंडर का 8वां चरण शुरू, 27 मार्च को ऑक्शन
रेप केस में बड़ा एक्शन: आम आदमी पार्टी विधायक जसबीर सिंह पठानमाजरा MP से गिरफ्तार
भारत की GDP ग्रोथ पर नजर, पश्चिम एशिया तनाव से कितना असर?
बार-बार प्यास और पेशाब आना, डायबिटीज का संकेत