वीकेंड पर NCR में झमाझम, तापमान में गिरावट की संभावना
दिल्ली एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हुई, इससे गर्मी का स्तर काफी बढ़ गया है। यहां तक नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली के कई इलाकों में भीषण जलजमाव भी खत्म हो गया है। लोगों में मानसून जाने की चर्चा है. लेकिन मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 13 और 14 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 16 से 20 सितंबर तक मध्यम से भारी बारिश होने का अलर्ट है।
एक सप्ताह पहले खत्म होगा मानसून
मौसम विभाग ने बताया कि इस साल दिल्ली-एनसीआर में 25 सितंबर तक मानसून रहने का अनुमान है। पिछले साल 2 अक्टूबर तक मानसून का असर दिल्ली पर दिखाई दिया था। इस बार एक सप्ताह पहले ही मानसून दिल्ली से विदा ले लेगा। विभाग ने बताया कि पहले दिल्ली के लिए मानसून का समापन 21 सितंबर होता था। साल 2020 के बाद से यह तारीख 25 सितंबर मानी जाने लगी। वैसे तो पिछले साल की तरह मानसून 25 सितंबर से लेट होता ही है, लेकिन इस बार मौसम में गर्मी देखते हुए मानसून के जल्दी वापसी के आसार हैं।
वीकेंड को मिल सकती है राहत
मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार हल्की बारिश की संभावना जताई है। अगर हल्की बारिश होती है तो पिछले एक सप्ताह से जारी गर्मी से लोगों को काफी राहत की उम्मीद है। दिल्ली-एनसीआर में पिछले सप्ताह तक 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं थीं जो अब महज 10 से 20 की रफ्तार से चल रही हैं। इससे मौसम में उमस काफी बढ़ गई है। पूरे दिन धूप रहने से रात में तपिश का असर महसूस करने के मिल रहा है।
ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई