ऑल टाइम हाई पर सोना-चांदी
नई दिल्ली । सोना और चांदी ने बुधवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक, कारोबार के दौरान 10 ग्राम सोना 295 रुपए महंगा होकर 69,256 रुपए का हो गया। इस साल अब तक सिर्फ 3 महीने में ही सोने के दाम 5,954 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,302 रुपए पर था। चांदी में भी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 1,537 रुपए महंगी होकर 77,664 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले ये 76,127 रुपए पर थी। चांदी ने इससे पहले बीते साल, यानी 2023 में 4 दिसंबर को 77,073 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ
90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि