आश्रय गृह से चार नाबालिग लड़कियां लापता, तलाश जारी
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे में एक सरकारी आश्रय स्थल में रहने वाली चार नाबालिग लड़कियां कथित तौर से लापता हो गई हैं। पुलिस ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि 13 से 17 साल की ये लड़कियां उल्हासनगर (ठाणे), यूपी, बांग्लादेश और मुंबई के मानखुर्द की रहने वाली हैं।
उन्होंने बताया कि ये लड़कियां देर रात आश्रय गृह से भाग गईं। आश्रय स्थल के प्राधिकारियों ने कल्याण, अमरनाथ और उल्हासनगर रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों पर उनकी तलाश की। उनका पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि नाबालिगों की तलाश की जा रही है।
अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर बढ़ी चर्चा
Berasia में 2 साल से खुदी सड़कें, देरी पर भड़का गुस्सा
Awadhesh Pratap Singh University में रामायण और बघेली शोधपीठ स्थापित होगी
सुल्तानपुरी में मोमोज स्टॉल पर फायरिंग, सोशल मीडिया पोस्ट बना विवाद की जड़
बलरामपुर में प्रधानमंत्री आवास और मनरेगा में बड़ा घोटाला