घर में घुसकर वृद्धा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली। मध्य दिल्ली के रंजीत नगर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना के साथ तहत 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 27 वर्षीय युवक ने पानी लेने के बहाने पीड़िता के घर की रेकी की थी फिर जबरदस्ती घर में घुसकर घृणित कार्य को अंजाम दिया। आरोपी ने वृद्धा से मारपीट भी की है। हालांकि रंजीत नगर थाना पुलिस ने दरिंदगी की इस घटना को 48 घंटे में सुलझाने का दावा करते हुए आरोपी बलजीत नगर निवासी मुकेश (27) को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि रंजीत नगर थाना पुलिस को 11 अप्रैल को एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें एक 70 वर्षीय महिला के घर पर उनके साथ हुई शारीरिक मारपीट की घटना की जानकारी दी गई थी। मौके पर थानाध्यक्ष एसआई गरिमा हवलदार विकास के साथ मौके पर पहुंची। शिकायतकर्ता को एसवीबीपी अस्पताल, पटेल नगर में भर्ती कराया गया।
मेडिको-लीगल परीक्षण (एमएससी) कराने के बाद रंजीत नगर थाना पुलिस ने बीएनएस की धाराएं 323/115(2)/351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। अगले दिन पीड़िता की बेटी ने पुलिस स्टेशन आकर बताया कि आरोपी युवक ने मां के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की फिर से मेडिकल जांच कराई गई तो दुष्कर्म की पुष्टि होने पर बीएनएस की धारा 76 भी जोड़ी गई। पीड़िता ने बयान दिए कि उसने आरोपी को पहली बार 9 अप्रैल को देखा था, जब वह पानी मांगने के बहाने उसके घर आया था। अगले दिन उसके घर में जबरन घुस आया।
सीसीटीवी से पकड़ा गया आरोपी
पुलिस उपायुक्त सिंह ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने सीसीटीवी फुटेज बारीकी से खंगाले तो घटना के समय एक संदिग्ध व्यक्ति शिकायतकर्ता के घर में घुसता नजर आया। इसके बाद आरोपी मुकेश को 14 अप्रैल को पांडव नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी दिमागी रूप से ठीक है। पुलिस उसका पुराना रिकार्ड खंगाल रही है कि आरोपी पहले तो इस तरह की वारदातों में शामिल तो नहीं रहा है।
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा
INS ध्रुव की समंदर में एंट्री: पाकिस्तान की हर मिसाइल टेस्टिंग पर होगी भारत की पैनी नजर
ऐतिहासिक दौरा: पहली बार भारत-श्रीलंका को छोड़ सीधे नेपाल पहुँच रहे हैं अमेरिकी राजनयिक कपूर
एस. जयशंकर का विपक्ष पर प्रहार: कहा- देश ने देख लिया महिला विरोधी दलों का असली चेहरा
आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन: प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणा