हिमाचल प्रदेश के चंबा में 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस हुए
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के चंबा में गुरुवार की शाम 5.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस हुए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप रात करीब 9:30 बजे चंबा में आया।भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
बताते चलें कि हिमालय का क्षेत्र भारत में भूकंप को लेकर बेहद संवेदनशील माना जाता है। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति के कुछ हिस्सों में 3.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 16 मार्च को अभिमुखीकरण कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से बदली जयराम देवांगन की किस्मत
महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा
सपनों को उड़ान देने जरूरत होती है साहस और संकल्प की