दिल्ली पुलिस की क्राइम बांच ने धनबाद के 6 युवकों को उठाया है। दोनों को दिल्ली में 41 लाख रुपये की साइबर ठगी से जुड़े मामले में पकड़ा गया है। इस में दिल्ली पुलिस ने सूरत, कोलकाता, जामताड़ा और धनबाद समेत कुल सात स्थानों पर छापेमारी कर 14 ठगों को पकड़ा है। शुक्रवार सुबह दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की 50 सदस्यीय टीम धनबाद पहुंची। धनबाद और धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह कालोनी में छापेमारी की। मुराईडीह से प्रमोद कुमार और विनोद कुमार नाम के दो युवकों को पकड़ा। इसके बाद दोनों को बरोरा थाना लाया गया।

दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम शाखा की टीम शुक्रवार सुबह बरोरा थाना क्षेत्र के मुराईडीह कालोनी में छापामारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया है।हिरासत में लिए गए युवकों में प्रमोद कुमार व विनोद कुमार शामिल हैं। इस मामले में दिल्ली, कोलकाता सहित सात जगहों पर छापेमारी की गई है। जिसमें शुक्रवार की सुबह बीस लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस छापेमारी में पचास लोग शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक दोनों युवक 41 लाख रुपये के साइबर ठगी के मामले में आरोपी हैं। धनबाद से चार, बरोरा से दो, जामताड़ा से दो, सुरत से बारह लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों युवकों को मुराईडीह कालोनी के एक आवास से हिरासत में लिया गया। पुलिस जिस समय आवास में छापामारी की दोनों युवक घर पर ही थे। छापेमारी टीम अहले सुबह ही बरोरा थाना पहुंच चुके थे। जबकि छापेमारी दस बजे के आसपास की गई।