AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने दी बड़ी राहत
नई दिल्ली। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान को बड़ी राहत दी है। अदालत ने उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय(ED) की शिकायत पर दर्ज मामले में जमानत दे दी है।
दिल्ली की एमपी/एमएलए अदालत ने उन्हें 15,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि पर जमानत दे दी है।
ईडी ने हाल ही में दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्ति और उनकी संपत्तियों को पट्टे पर देने में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में एजेंसी के सामने पेश नहीं होने और जांच में शामिल नहीं होने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
हालांकि बीते दिनों ही आप विधायक जांच में शामिल होने ईडी के दफ्तर पहुंचे थे। वहां उनसे देर रात तक पूछताछ हुई जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की भी खबरें आने लगीं। हालांकि देर रात ईडी ने उन्हें छोड़ दिया।
Jabalpur में तीन वर्षों में 22 हजार से अधिक टीबी मरीज दर्ज
Banaras Hindu University में कैंपस प्लेसमेंट का दायरा बढ़ा
विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पुडुचेरी पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त
Supreme Court of India सख्त, CJI बोले- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं