नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा के पास शीश महल भ्रष्टाचार का अड्डा (मुख्यमंत्री निवास) का बोर्ड लगाकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, हाई कोर्ट ने शुक्रवार को टिपण्णी की है कि अरविंद केजरीवाल अपने स्वार्थ के लिए दिल्ली का नुकसान कर रहे हैं। केजरीवाल और उनकी सरकार को अदालत से कई बार फटकार लगी है, लेकिन उसका उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। दिल्ली के विनाश का सबसे बड़ा कारण मुख्यमंत्री निवास शीश महल है। इसे मुख्यमंत्री छोड़ना नहीं चाहते हैं। यह भ्रष्टाचार का अड्डा है। आबकारी घोटाला में जेल जाने के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र नहीं दे रहे हैं जिससे दिल्ली में प्रशासनिक व्यवस्था ठप हो गई है।