अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर
नई दिल्ली । दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा पार्टी नेतृत्व ने मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से कन्हैया कुमार को बदलने की मांग को खारिज कर दिया है। दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने साफ कहा कि उम्मीदवार में बदलाव नहीं होगा। दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी दीपक बावरिया ने कन्हैया कुमार की उम्मीदवारी के विरोध और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि उम्मीदवार नहीं बदले जाएंगे। इसके साथ ही पार्टी नेतृत्व ने अरविंदर सिंह लवली का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। वहीं, अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि उन्हें पता नहीं बीजेपी के दबाव में दिया या क्या वजह रही है। प्रदेश अध्यक्ष का चार्ज लोकसभा चुनावों के लिए किसी और को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जग में मैं सबसे बुरा सही, लेकिन पार्टी हित में जो मेरी बुद्धि सही कहती है वो करता हूं, वही अध्यक्ष को करने को कहता हूं। बता दें कि कांग्रेस पार्टी कार्यकर्तांओं ने रविवार को कन्हैया कुमार के नव-उद्घाटन कार्यालय के बाहर काले पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पोस्टर में लिखा हुआ था कि उन्हें स्थानीय उम्मीदवार चाहिए, बाहरी नहीं। वहीं, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने इस्तीफे में कन्हैया कुमार पर आम आदमी पार्टी (आप) और उसके मुखिया अरविंद केजरीवाल की तारीफ करने का आरोप लगाया है। बता दें कि अपने त्याग पत्र में अरविंदर सिंह लवली ने कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया पर हस्तक्षेप का भी आरोप लगाया था। लवली ने कहा ने कहा था कि उत्तर पूर्वी दिल्ली के उम्मीदवार भी पार्टी लाइन और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं की मान्यताओं के सीधे उल्लंघन में, दिल्ली के सीएम की झूठी प्रशंसा करते हुए मीडिया बाइट्स दे रहे हैं। बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मिलकर दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के हिस्से के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
Supreme Court of India सख्त, CJI बोले- न्यायपालिका को बदनाम करने की इजाजत नहीं
Uttar Pradesh में बीएसपी विधायक के आवास पर आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
Indore में अंडरग्राउंड मेट्रो की तैयारी तेज, अप्रैल-मई से शुरू होगी खुदाई
शोएब अख्तर ने गिरगिट की तरह बदला रंग!: मना रहे थे भारत बाहर हो जाए, जब पाकिस्तान पर तलवार लटकी तो बदल गए तेवर