डिजिटल अरेस्ट को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
लखनऊ। यूपी में आए दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’ की घटनाएं हो रही हैं। अब इसको लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ‘एक्स’ पर डिजिटल अरेस्ट का शिकार हो रहे लोगों को न्याय मिलने की बात लिखी। साथ ही भाजपा सरकार के डिजिटल इंडिया के नारे को लेकर सरकार को निशाने पर लिया। सपा मुखिया ने एक्स पर लिखा कि झूठा थाना बनाकर, दिखाकर और लोगों को धमकाकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ किया जा रहा है। नकली वर्दी में पुलिस बनकर धमकाया जा रहा है। लोगों से ऑनलाइन पैसे की वसूली की जा रही है।
उन्होंने नोएडा और लखनऊ की घटनाओं का भी जिक्र किया। लिखा कि यूपी की सच्ची पुलिस से अपील है कि नोएडा में ठगे गए परिवार का पैसा वापस कराए। ठगों को गिरफ्तार करे। नहीं तो जनता ‘डिजिटल हैं... तो अनसेफ हैं’ का नारा देगी। इतना ही नहीं सपा मुखिया ने कई सवाल भी लिखे। सवालों के जरिए भाजपा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि यह सवाल जनता पूछ रही है। जब पैसा एक खाते से ट्रांसफर होकर किसी दूसरे खाते में ऑनलाइन जा रहा है, तो फिर क्यों नहीं पकड़ा जा रहा है? जिसके एकाउंट में जा रहा है, क्या सरकार के पास उसका कोई केवाईसी नहीं है? आम जनता को बार-बार केवाईसी के लिए दौड़ाया जाता है, अपराधियों को क्या पूरी छूट है? ऐसी घटनाएं भाजपा राज में ही क्यों हो रही हैं? ये कोई बहुत बड़ी सरकारी मिलीभगत का गोरखधंधा चल रहा है क्या?
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान
Grand Mufti of India: कौन हैं केरल में जन्मे मुस्लिमों के मसीहा शेख अबू बक्र अहमद? PM Modi से मुलाकात की हो रही चर्चा