सुरेश पचौरी समेत कांग्रेस के 12 नेता भा.जा.पा. में शामिल
भोपाल । मध्यप्रदेश के कई दिग्गज कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। भोपाल से सुरेश पचौरी के साथ इंदौर के संजय शुक्ला और विशाल पटेल जैसे कई नेताओं ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। सभी कांग्रेस नेताओं ने भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में एक बैठक में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के जाने से लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी को बड़ा नुकसान होगा। बीजेपी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेश पचौरी और राजूखेड़ी के अलावा कांग्रेस नेता संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अर्जुन पलिया और भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश मिश्रा भी शनिवार को अल सुबह ही प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंच गए थे।संजय शुक्ला ने भाजपा से जुड़ने के बाद कहा कि भाजपा मेरा परिवार था और मैं अब वापस अपने परिवार में आ गया हूं। मुझे उस वक्त बहुत बुरा लगा जब राम मंदिर का आमंत्रण कांग्रेस ने ठुकराया था। अब मैं बीजेपी में रहकर जनता की सेवा करूंगा।
यह नेता हुए भाजपा में शामिल
सुरेश पचौरी
विशाल पटेल
गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी
संजय शुक्ला
अर्जुन पलिया
आलोक चंसोरिया
कैलाश मिश्रा
योगेश शर्मा
अतुल शर्मा
सुभाष यादव
दिनेश ढिमोले
सुभाष यादव ब्लॉक अध्यक्ष
निजी बिजनेस पार्क और सौर ऊर्जा प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
लापरवाही पर सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन, 25 अफसरों पर गिरी गाज
अबूझमाड़ के कुमनार में सुरक्षा कैंप स्थापित, नक्सल गढ़ में लोकतंत्र की जीत
धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, वर्ल्डवाइड कलेक्शन में बनाया रिकॉर्ड