दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश, इनकम टैक्स अधिकारी बनकर 50 तोला सोना और नकदी लूटी
भोपाल। मध्य प्रदेश के धार जिले में परिवार के साथ दिनदहाड़े घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. बाग में बदमाश इनकम टैक्स अधिकारी बनकर घर में दाखिल हुए. इसके पहले कि परिवार वाले कुछ समझ पाते, आरोपियों ने परिवार को बंधक बनाकर 50 तोला सोना और नगदी की लूट की. इसके बाद आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
काले रंग की स्कॉर्पियों से पहुंचे थे बदमाश
पूरा मामला धार जिले के बाग का है. यहां रहने वाले राजकुमार मालवीय के घर 5 बदमाश इनकम टैक्स अधिकारी बनकर बनकर पहुंचे थे. आरोपियों ने परिवार को बताया कि वे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से हैं और छापेमारी की कार्रवाई कर रहे हैं. एकदम से घर में अधिकारियों के आने की बात सुनकर परिवार वाले डर गए. इससे पहले कि परिवार कुछ समझ पाता, आरोपियों ने सभी लोगों को बंधक बना लिया और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक आरोपी ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो से आए थे, जिसमें नंबर प्लेट भी नहीं थी।
लूट के बाद घर के बाहर ताला लगाकर फरार
पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी लूट के बाद घर में बाहर से लाता लगाकर फरार हो गए थे. जिसके बाद परिवार ने पड़ोसियों से मदद मांगी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर के बाहर लगा ताला तोड़कर परिवार को बाहर निकाला. फिर पीड़ित परिवार ने आपबीती सुनाई।
CCTV खंगाल रही है पुलिस
परिवार ने पुलिस से भी शिकायत की है. वहीं घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद मोबाइल को रास्ते में फेंक दिया था. मोबाइल की लोकेशन घटबोरी रोड के पास की बताई जा रही है. वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही लूट का खुलासा कर लिया जाएगा।
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला