दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: गोकुलपुरी-भजनपुरा रूट पर जल बोर्ड का काम शुरू
दिल्ली |उत्तर-पूर्वी दिल्ली में रहने और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए एक जरूरी सूचना है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) द्वारा गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन से भजनपुरा मेट्रो स्टेशन के बीच नई वाटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। इस विकास कार्य के चलते आज इस रूट पर यातायात प्रभावित रहने की संभावना है।
जाम से बचने के लिए इन वैकल्पिक रास्तों को चुनें
ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे गोकुलपुरी-भजनपुरा मुख्य मार्ग के बजाय निम्नलिखित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें ताकि समय और ईंधन की बचत हो सके:-
विकल्प 1 :- यदि आप गोकुलपुरी से आ रहे हैं, तो गोकुलपुरी फ्लाईओवर के नीचे से होते हुए मौजपुर की तरफ मुड़ें। वहां से आप सीलमपुर या शास्त्री पार्क के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
विकल्प 2 :- आप दुर्गापुरी चौक से मौजपुर और शाहदरा होते हुए शास्त्री पार्क वाला रास्ता भी चुन सकते हैं। यह रूट उन लोगों के लिए बेहतर है जो कड़कड़डूमा या आनंद विहार की ओर जाना चाहते हैं।
यात्रियों के लिए विशेष सुझाव
सड़क पर खुदाई और भारी मशीनों की मौजूदगी के कारण पीक ऑवर्स (सुबह और शाम) में यहां वाहनों की लंबी कतारें लग सकती हैं। यात्रा के लिए कृपया घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक चैनलों वॉट्सऐप नंबर 8750871493 और हेल्पलाइन नंबर 1095 / 25844444 और सोशल मीडिया हैंडल की सहायता से लाइव ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें।ट्रैफिक पुलिस का प्रयास रहेगा कि जनता को कम से कम असुविधा हो। पुलिस ने लोगों से धैर्य बनाए रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की है।
DC की लगातार हार पर कोचिंग स्टाफ पर उठे सवाल
Raghav Chadha का बिल पास होता तो दल बदल मुश्किल, जा सकती थी सांसदी
कोहली ने बच्चों से कहा—सपनों से ईमानदार रहो, सफलता खुद मिलेगी
कोहली ने दिया सम्मान, गुरु के कार्यक्रम में शामिल होकर जीता दिल
बेवफाई से टूटकर पति ने पत्नी के सामने उठाया खौफनाक कदम