दिल्ली के द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
दिल्ली| दिल्ली की द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे के बाद बम होने की सूचना मिली, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से कोर्ट परिसर को खाली कराना शुरू किया गया। इससे पहले 16 अप्रैल 2025 को भी द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।सूचना मिलते ही बम स्क्वायड, डॉग स्क्वायड और अन्य जांच एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे अदालत परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हैं। खबर लिखे जाने तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई थी।
सुबह 11 बजे मिली थी सूचना
द्वारका कोर्ट के अधिवक्ताओं ने बताया कि सुबह 11 बजे के बाद बम की सूचना मिली थी, जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराया जाने लगा। बम स्क्वायड व अन्य जांच एजेंसियां सूचना मिलने के बाद अदालत परिसर की जांच कर रही हैं
द्वारका एक्सप्रेसवे को बिजवासन स्टेशन से जोड़ेगा ये फ्लाईओवर, खत्म होगा जाम
पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां
गौरतलब है कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 18 नवंबर 2024 को दिल्ली की साकेत, रोहिणी, द्वारका और पटियाला हाउस कोर्ट को एक साथ बम धमकी वाला ई-मेल मिला था।इसके अलावा 16 अप्रैल 2025 को भी द्वारका कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया था।
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश