दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा अपग्रेड: AI आधारित कैमरे लगाए जाएंगे
नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो अपने नेटवर्क पर सुरक्षा निगरानी बढ़ाने के लिए मौजूदा CCTV कैमरे को आधुनिक AI आधारित CCTV कैमरे से रिप्लेस कर रही है। इसकी शुरुआत एयरपोर्ट लाइन एक्सप्रेस के साथ की गई है। मेट्रो अधिकारी के मुताबिक, जिन कैमरों की उम्र खत्म हो रही है, उन्हें आधुनिक कैमरे के साथ रिप्लेस किया जा रहा है।
दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर कुल 24 हजार से अधिक कैमरे लगे हैं। मेट्रो ट्रेन के अंदर 11 हजार कैमरे तो स्टेशन पर कुल 13000 से अधिक कैमरे लगे हुए हैं। मेट्रो का कहना है कि आधुनिक कैमरों में विडियो एनालिटिक्स की सुविधा मिलती है। मसलन वह विडियो देखकर बता सकेगा कि कहां ज्यादा भीड़ है या कहां कोई संदिग्ध गतिविधि कर रहा है।
शुरुआत एयरपोर्ट लाइन एक्सप्रेस के साथ की गई है
चरणबद्ध तरीक से इन कैमरों को बदला जा रहा है। कैमरे खराब होने की शिकायतों पर मेट्रो का कहना है कि यह एक रोबस्ट सिस्टम है। जैसे ही लगता है कि किसी कैमरे से विडियो विजुअल ठीक नहीं आ रहा है, फुटेज नहीं मिल रही है तो उसे तत्काल जाता है। इसके लिए टीमें बदल दिया तैनात होती हैं।
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील