फेस्टिव सीज़न में स्टार स्टाइल! जान्हवी ने मनाई नवरात्रि, तस्वीरें वायरल
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने नवरात्रि का उत्सव पारंपरिक अंदाज में शुरू किया और इसकी तस्वीरें साझा कीं। उनके साथ उनकी आने वाली फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के सह-कलाकार वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ और मनीष पॉल भी नजर आए।
जान्हवी कपूर का पोस्ट
जान्हवी कपूर ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के अपने को-स्टार्स के साथ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में वरुण, रोहित, सान्या और खुद जान्हवी पारंपरिक स्टाइलिश कपड़ों में नजर आ रहे हैं। जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी नवरात्रि संस्कारी स्टाइल।' पहली तस्वीर में सभी साथ में पोज देते दिखे। बाती तस्वीरों में जान्हवी अकेले और वरुण और सान्या के साथ मुस्कुराते हुए नजर आईं।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल