एस20 लीग के सबसे सफल कप्तान हैं मार्करम
डरबन सुपर जायंट्स टीम ने दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग (एस20) के चौथे सीजन के लिए बल्लेबाज एडन मार्करम को कप्तान बनाया है। टीम ने एक वीडियो जारी कर मार्करम को कप्तान बनाए जाने की बात कही है। गौरतलब है कि मार्करम इस लीग के सबसे सफल कप्तान हैं। वह पिछले तीन सत्र से सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान थे। उनकी कप्तानी में ईस्टर्न केप ने साल 2023 और 2024 में जीत हासिल की थी। वहीं साल 2025 में टीम उपविजेता रही थी। उन्होंने इसके बाद टीम का साथ छोड़ दिया था। ऐसे में इसबार हुई नीलामी में उन्हें डरबन सुपर जायंट्स ने खरीदा। वह नीलामी में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। डरबन सुपर जायंट्स आईपीएल की लखनऊ सुपर जायंट्स का ही हिस्सा है। इस लीग में डरबन ने अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीता है।
मार्कराम के अलावा डरबन ने नीलामी में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर गेराल्ड कोएत्जी, युवा तेज गेंदबाज क्वेना मफाका, बांग्लादेश के स्पिनर तैजुल इस्लाम को खरीदा है। इसके अलावा एथन बॉश, एंडिले सिमेलाने और मार्केस एकरमैन जैसे घरेलू खिलाड़ी भी टीम में शामिल हैं। मार्कराम दक्षिण अफ्रीकी टीम के भी कप्तान हैं। उन्होंने तीन सत्र में खेले 36 मैचों की 34 पारियों में 1 शतक और 5 अर्धशतक की सहायता से कुल 967 रन बनाए हैं।
Assembly Election 2026: सियासत में सितारों का दबदबा, कई बड़े नाम मैदान में
सुपर कॉरिडोर पर ग्रेटर बाबा जैन मंदिर बना निशाना, चांदी की मूर्तियां चोरी
बंगाल में भाजपा की जीत पर इंदौर में जलेबी बांटकर मनाया जाएगा जश्न
भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, UMID कार्ड से मिलेगा पेपरलेस इलाज