आगरा: जुए के अड्डे का 'बॉस' निकला यूपी पुलिस का कांस्टेबल, छापे में हुआ गिरफ्तार
आगरा: उत्तर प्रदेश आगरा के थाना सिकंदरा में रविवार रात जुए के फड़ पर पुलिस ने छापा मारा। जुआरियों के साथ यूपी पुलिस का कांस्टेबल दांव लगाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 6 जुआरियों को पकड़ा है। ये सभी एक बंद पड़े मकान में जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पुलिस ने 6 मोबाइल और 2.13 लाख रुपए बरामद किए हैं। थाना पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया पुलिस कांस्टेबल सस्पेंड चल रहा है। पुलिस सभी को जेल भेज दिया है।
एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब 12:30 बजे एक सूचना मिली थी। कॉलर ने बताया कि ककरेठा क्षेत्र के बंद पड़े मकान में लाखों रुपये का जुआ होता है। सूचना पर डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने टीम गठित कर छापा मारने के निर्देश दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 जनवरी को गिरफ्तार किया। जलाइम एक पुलिस कांस्टेबल विवेक कुमार शामिल था। पकड़े गए सभी जारी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। जुआरियों से 2.13 लाख रुपए, गाड़ी और 6 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
4 महीने से चल रहा है सस्पेंड
जुआ खेलते हुए पकड़ा गया पुलिस कांस्टेबल विवेक कुमार अलीगढ़ में तैनात है। वह पिछले 4 महीने से चल रहा है। पुलिस ने बताया के विवेक कुमार आदतन जुआरी है। वह लोगों से ये कहकर जुआ खिलवाता था कि मैं खुद पुलिसवाला हूं, अगर पुलिस आएगी तो मैं देख लूंगा। स्थानीय लोगों की माने तो कांस्टेबल ही यहां जुआ करता था। स्थानीय पुलिस को पूरी जानकारी रहती थी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार के हस्तक्षेप के चलते ही यहां कार्रवाई हो सकी है।
आंबेडकर ब्रिज के नीचे जुए की महफिल
आगरा शहर में कई क्षेत्रों में खुलकर जुआ होता है। यमुना पार के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित अंबेडकर पुल के नीचे रोजाना हुए की महफिल सजती है। इसके अलावा थाना ट्रांस यमुना कॉलोनी, कालिंदी विहार, शाहदरा, मेहताब बाग के पास, सुशील नगर, दयालबाग आदि क्षेत्रों में जुआरी सक्रिय हैं।
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस