यूपी नए मुख्य सचिव SP गोयल रहे अलीगढ़ के DM-CDO, ग्रामीण विकास में छोड़ा प्रशासनिक निशान
अलीगढ : यूपी के नए मुख्य सचिव एसपी गोयल का अलीगढ़ से पुराना नाता है। वह अलीगढ़ में डीएम और सीडीओ रहे। यहां उन्होंने अपनी प्रशासनिक सेवाएं दीं।
उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एसपी गोयल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। वे इससे पहले अलीगढ़ में मुख्य विकास अधिकारी और जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। एसपी गोयल ने वर्ष 1996 से 1997 तक अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दीं।
इस दौरान उन्होंने गरीब और वंचित वर्ग के लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं और योजनाएं शुरू की थीं। उनके कार्यकाल को याद करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवराज जीवन ने बताया कि गोयल ने शीशियापाड़ा में एक सिलाई केंद्र का उद्घाटन किया था, जिससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली।
IPL 2026 में अय्यर का जलवा, कमजोरियों पर किया जबरदस्त काम
‘3 इडियट्स’ के पार्ट 2 को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ी, आमिर ने दिया बड़ा बयान
‘सिक्किम पूर्वी भारत का स्वर्ग’, पीएम मोदी ने 50वें स्थापना दिवस पर दी ₹4000 करोड़ की सौगात