अपने आवास पर आमजन से मिले योगी आदित्यनाथ, बोले- शिकायतों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने आवास में ''''जनता दर्शन'''' किया। इस दौरान प्रदेश भर से आए 65 से अधिक पीड़ितों की समस्याएं सुनी, प्रार्थना पत्र लिया और उन्हें अहसास कराया कि हर समस्या में सरकार उनके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने समस्या के निराकरण के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश भी दिए।
कहा कि प्रदेश के हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा और सम्मान सरकार की पहली प्राथमिकता है। जनता दर्शन में पुलिस, राजस्व, चिकित्सा सहायता, शिक्षा, आवास, आंगनबाड़ी, कब्जा आदि से जुड़े अनेक मामले आए, जिस पर प्रार्थना पत्र लेकर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हर पीड़ित की समस्या पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए। इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सबके प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है। सबको न्याय मिलेगा और सबकी पीड़ा दूर की जाएगी। मुख्यमंत्री ने ''''जनता दर्शन'''' में अपने अभिभावकों के साथ आए बच्चों को दुलार भी किया। उन्होंने बच्चों से बातें कीं, पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चाकलेट-टाफी देकर बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत