नई स्लीपर वंदेभारत एक्सप्रेस को लेकर सामने आई नई जानकारी
पटना। पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि स्लीपर वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पूर्व मध्य रेल में सबसे पहले पटना-दिल्ली के बीच चलेगी।
यह ट्रेन पटना से दिल्ली करीब 9 घंटे में पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर पटना-दिल्ली रेलखंड पर ट्रैक की मरम्मत का कार्य काफी जोर-शोर से चल रहा है।
इससे अब राजधानीवासियों को सफर करने में आसानी होगी। डबल इंजन की सरकार रेलवे के विकास में तेजी से कार्य कर रही है। कई सौगात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को दिये और कई प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
क्या बोले रविशंकर प्रसाद?
ये बातें शुक्रवार को सांसद रविशंकर प्रसाद ने पाटलिपुत्र जंक्शन पर वंदेभारत के उद्घाटन समारोह में कहीं। मौके पर उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए 80 हजार करोड़ की योजना है।
उन्होंने कहा कि बिहार में सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोलने की तैयारी है। सांसद ने कहा कि पटना में अब चलना आसान हो गया है। दस से बीस मिनट में एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंच जायेंगे।
सेलिब्रिटी बनी रही वंदेभारत एक्सप्रेस रेलवे अधिकारियों का कहना है कि फ्लाइट्स की तरह ट्रेन का संचालन होगा। इसमें एग्जीक्यूटिव क्लास में दो और चेयर कार में एक ट्रेंड होस्टेस रहेंगे।
उद्घाटन स्पेशल के तौर पर चार लोको पायलट की टीम को लगाया गया था। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि वंदे भारत शुरू होने से लोगों को आने-जाने में काफी सुविधा होगी।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत