क्लासरूम घोटाले से जुड़े मामले में मनीष सिसोदिया से हुई पूछताछ
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज क्लासरूम घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) के दफ्तर पहुंचे। मनीष सिसोदिया से एक स्वतंत्र ‘पंच’ गवाह की उपस्थिति में पूछताछ की गई और मामले से संबंधित विभिन्न तथ्यों और परिस्थितियों के बारे में उनके जवाब दर्ज किए गए। वहीं, आज की जांच पूरी होने के बाद सिसोदिया दोपहर 2:30 बजे एसीबी कार्यालय से चले गए। अभी इस मामले में आगे की जांच जारी है।
उन पर आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान सरकारी स्कूलों में क्लासरूम निर्माण में करीब 2000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है।
इस मामले में एसीबी ने पहले ही एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सिसोदिया को पहले 9 जून को पेश होने का समन भेजा गया था, लेकिन वे उस दिन हाजिर नहीं हो सके। इसके बाद उन्हें दूसरा समन 20 जून के लिए जारी किया गया था।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत