राजधानी में वारदात करने वाले दो शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े
दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी पूर्वी जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो जेबकतरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चुराए गए पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान आश्रम, दिल्ली निवासी कुणाल उर्फ साहिल और मोलड़बंद एक्सटेंशन, बदरपुर निवासी प्रिंस उर्फ सन्नी के रूप में हुई है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि 15 जून को सनलाइट कालोनी थाने की पुलिस महारानी बाग के पास गश्त कर रही थी। पुलिस टीम जब महारानी बाग बस स्टैंड के पास पहुंची तो उन्होंने एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में भागते हुए देखा, जिस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया।
इस दौरान वहां एक और व्यक्ति आया, जिसने बताया कि आराेपित उसका मोबाइल फोन छीन कर भागा है। तलाशी लेने पर पीड़ित का मोबाइल फोन उसके पास मिला। आरोपित की पहचान कुणाल के रूप में हुई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के तीन और मोबाइल फोन भी बरामद किए। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
दूसरे मामले में बदरपुर थाना पुलिस ने एक जेबतराश प्रिंस उर्फ सन्नी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपित प्रिंस पहले भी चोरी और धोखाधड़ी के नौ मामलों में शामिल रहा है।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत