सुकमा में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर; सर्च ऑपरेशन जारी
सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम में शनिवार सुबह पुलिस और जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. नक्सलियों और जवानों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।घटना को देखते हुए इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक 2 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं, हथियार भी बरामद हुए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि नक्सली नेता की सूचना पर पुलिस टीम को भेजा गया था। नक्सलियों की सूचना पर किस्टाराम इलाके में गई डीआरजी और कोबरा की संयुक्त पुलिस पार्टी का नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। जिसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। रुक-रुक कर अभी भी मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ स्थल और आसपास सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस