पिपलिया-खंडवा मार्ग पर बड़ा हादसा, बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकराई बस
खंडवा। पीपलोद थाना क्षेत्र के ग्राम राजगढ़ के पास एक बाइक सवार को बचाने के दौरान एक बस सड़क से नीचे उतर गई और एक पेड़ से टकरा गई। बस में काफी यात्री सवार थे।
पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
गनीमत रही कि हादसे में बस सवार यात्रियों को चोट नहीं आई है। बाइक सवार अर्जुन सिंह घायल हो गया है। पीपलोद थाने की डायल 100 को इस घटना के बारे में सूचना दी गई, फिर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
पीपलोद टीआई सुरेंद्र पांडे ने बताया कि हादसा पिपलिया और खंडवा के बीच राजगढ़ ग्राम के पास हुआ। इस मामले को लेकर शुक्रवार रात तक किसी भी पक्ष के द्वारा थाने में शिकायत नहीं की गई थी।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत