उप मुख्यमंत्री शुक्ल से कुलगुरू प्रो. कुड़रिया ने की सौजन्य भेंट
भोपाल : उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल से राजनिवास सर्किट हाउस रीवा में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलगुरू प्रो. राजेन्द्र कुमार कुड़रिया ने सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि कुलगुरू के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय व इससे सम्बद्ध महाविद्यालय नई उचाइयाँ छूएंगे। उन्होंने अपेक्षा की कि स्वरोजगार व रोजगार से संबंधित नवीन व उपयोगी पाठ्यक्रम संचालन में भी कुलगुरू की भूमिका होगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा में आईटी पार्क का निर्माण किया जा रहा है जो युवाओं के लिये वरदान साबित होगा।
कुलगुरू प्रो. कुड़रिया ने उप मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में विश्वविद्यालय व महाविद्यालय को और आगे ले जाने के सभी प्रयास किये जायेंगे। इस अंचल की संभावनाओं को दृष्टिगत रखकर नये पाठ्यक्रम संचालित होंगे। प्राचीन भारतीय इतिहास को आर्टिफिसियल इटेलीजेन्स से सम्बद्ध कर पाठ्क्रम प्रारंभ करने का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में सोलर पैनल की स्थापना भी कराई जायेगी जिससे सोलर बिजली का उपयोग भी हो सकेगा।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत