2-व्हीलर की बिक्री डिमांड में गिरावट, जानें 4-व्हीलर की बिक्री कैसी रहेगी
दिसंबर में ऑटो कंपनियों की बिक्री कैसी रहेगी। सर्वे के मुताबिक, ज़्यादा डिस्काउंट की वजह से 4-व्हीलर की बिक्री बढ़ सकती है। सर्वे के मुताबिक, 2-व्हीलर की मांग में गिरावट जारी रह सकती है। सरकारी खर्च बढ़ने की वजह से ट्रक की बिक्री में उछाल देखने को मिलेगा। अच्छे मॉनसून के बाद ट्रैक्टर की मांग में उछाल जारी रह सकता है। M&M UV के वॉल्यूम में 17% का उछाल देखने को मिल सकता है। मारुति के वॉल्यूम में उछाल देखने को मिलेगा, यह लो बेस का असर है।
जनवरी 2025 में बढ़ने वाली हैं कीमतें
- मारुति - देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी सभी कारों की कीमतों में 4% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है।
- हुंडई मोटर ने कहा कि वह 1 जनवरी 2025 से अपने सभी मॉडल की कीमतों में 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी।
- टाटा मोटर्स ने कहा कि वह 1 जनवरी से अपनी कारों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करेगी। इसमें कंपनी की इलेक्ट्रिक कारें भी शामिल हैं।
- निसान मैग्नाइट अपनी एसयूवी की कीमतों में 2% की बढ़ोतरी करेगी। हालांकि, यह बढ़ोतरी कंपनी की एक्स-ट्रेल एसयूवी पर लागू नहीं होगी।
- बीएमडब्ल्यू इंडिया ने नए साल से अपनी कारों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करने की पुष्टि की है।
- मर्सिडीज-बेंज ने कहा कि वह 31 दिसंबर, 2024 के बाद निर्मित अपने सभी मॉडलों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करेगी।
- महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जनवरी 2025 से अपनी एसयूवी और कमर्शियल वाहनों दोनों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस